फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी दूर करने के लिए किचन में पका रहीं खास व्यंजन, स्वाद और सेहत से भरपूर है फ्यूजन डिश

Wed, 01 Jan 2020 05:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में पारा शून्य तक पहुंच गया है। ऐसे में जरूरी है कि सेहत का खास ख्याल रखा जाएं क्योंकि इतनी ठंड किसी भी उम्र के लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है। ऐसे में गृहणियां घर में ऐसे व्यंजन बना रही हैं जिससे शरीर को गर्माहट मिल सके और सर्दी से स्वास्थ्य बिगड़े नहीं।
विज्ञापन


इस मौसम में कई ऐसी चीजें खाने की जरूरत है जो स्वस्थ भी बनाए रखें और शरीर को गर्माहट भी दें। गृहणियां ऐसी ही डिशेज बना रही हैं।

बच्चों को सोंठ के लड्डू देने का खास अंदाज
इस मौसम में सोंठ शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में घर के हर एक सदस्य को सोंठ खिलाते हैं। सोंठ के लड्डू सर्दियों में शरीर को गर्माहट देते हैं और इसके कई औषधीय गुण शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। हर कोई सर्दी में ये लड्डू खाए और सेहत का ख्याल रखे इसके लिए इसका फ्यूजन तैयार किया है।

इन लड्डुओं को फज स्टाइल में बनाया है। पारंपरिक तरीके से बनने वाले सोंठ के लड्डुओं का मिक्सचर करने के बाद स्वाद का ट्विस्ट देने के लिए गुड़, सोंठ के साथ डार्क और सफेद चॉकलेट मिलाकर इसका फज बनाकर इसको फ्यूजन ट्विस्ट दिया है ताकि बच्चे भी खा लें।- पल्लवी बजाज

ड्राई फ्रूट्स वाला गाजर का हलुवा
देसी गाजर के हलुवा में इटैलियन अंदाज मिलाया है। सर्दियों की सबसे ज्यादा डिमांड वाली डिश गाजर के हलुवा को पिनाकोटा की तरह बनाया है। इसमें गाजर का हलुवा, पंजीरी और खीर को मिलाकर विदेशी अंदाज दिया है। खाने के बाद सभी को गाजर हलुवा देती हूं ताकि शरीर को पौष्टिक मिलें और सर्दी जल्दी न लगे। इसके साथ ही हरी सब्जियों और सूप का सेवन भी खूब कर रहे हैं। - अंकिता जैन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े
स्वाद के साथ-साथ डिश देखने में अच्छी लगे। इसका भी ख्याल रखना है। सर्दी में औषधीय गुण रखने वाले सोंठ, गाजर का हलुवा ज्यादातर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इसके स्वाद में थोड़ा सा ट्विस्ट करने से ही यह सबकी पसंद बन रही है। बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को इन देसी व्यंजनों का जरूर से सेवन करवा रही हूं।-  कविता सिंह
विज्ञापन

मौसम फलों के साथ चिक्की का टिवस्ट
सर्दी से बचने के लिए जरूरी है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। सर्दियों में गुड़ की चिक्की सेहत के लिए फायदेमंद होती है। सफाई और शुद्धता के साथ  इस देसी चिक्की को घर में ही चॉकलेट का ट्विस्ट दिया है जिससे यह और स्वादिष्ट लगे।

पारंपरिक तरीके से बनने वाली इस गुड़ मूंगफली की चिक्की में थोड़ी सी चॉकलेट मिलाकर एक अलग स्वाद दे रहें हैं ताकि बच्चे भी इसको आराम से खा लें। वहीं मौसमी फलों और ड्राई फ्रूट्स को भी खास तरजीह दे रहे हैं।- वंदना  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें