फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान पहली जुलाई से शुरू किया जाएगा। संचारी रोगों को लेकर जिले में 36 संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। यहां पर विशेष निगरानी रहेगी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत मकसूदाबाद से की जाएगी। इस संबंध में शनिवार को डीएम ने अफसरों की बैठक ली। बैठक में नहीं आए चिकित्सा शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में अंतर विभागीय समन्वय बैठक हुई। इसमें डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह में किसी भी विभाग की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान चलाकर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जाए। इन क्षेत्रों में संबंधित अपर एसीएमओ, एमओआईसी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद कर 30 जून तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

डीएम ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 11 जुलाई से 31 जुलाई तक घर-घर दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ दीक्षा जैन, सीएमओ डॉ. उदयभान तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


संचारी रोग हॉट स्पॉट
विनायकपुर, कैंटोनमेंट, अंबेडकर नगर काकादेव, उस्मानपुर, ओमपुरवा, कल्याणपुर उत्तरी, कल्याणपुर दक्षिणी, कृष्णा नगर, सर्वोदय नगर, गांधी ग्राम, गीता नगर, ग्वालटोली, जरौली, तिलक नगर, पनकी, परमट, निराला नगर, नवाबगंज, विश्व बैंक बर्रा, विष्णुपुरी, नानकारी, सरायमीता, श्याम नगर, मकरॉबर्टगंज, बर्रा पश्चिमी, महाराजपुर, बिल्हौर, बिठूर, टिकरा, मकसूदाबाद, महाराजपुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें