भविष्य में बैंकों में स्टाफ के साथ बोलती मशीनें (रोबोट जैसी) आपके लेन-देन में मदद करेंगी। बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर काम हो रहा है। इसकी शुरुआत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक करेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
एसबीआई
- फोटो : Rajesh Kumar
सूत्रों ने बताया कि मौजूदा समय में बैंकिंग तेजी से बदल रही है। अब आधुनिक तकनीक से बैंकिंग की जा रही है। इसमें नेट, एसएमएस और मोबाइल एप आधारित बैंकिंग भी है। डिजिटल बैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए बैंकों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद लेने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
3 of 5
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
लोग बैंकों में आना चाहते लेकिन लंबी लाइन या दस्तावेजी झंझटों में नहीं पड़ना चाहते हैं। इसके लिए एआई तकनीक काफी मददगार साबित हो सकती है। इसमें रोबोट जैसी मशीनें या फिर बोलते हुए एटीएम शामिल होंगे, जो लोगों की मदद करेंगे।
4 of 5
एसबीआई
- फोटो : File Photo
कानपुर में एसबीआई और पीएनबी के सूत्रों ने बताया कि बैंक के उच्च अधिकारी एआई के संबंध में एक रोड मैप तैयार कर रहे हैं, जिसमें भविष्य की बैंकिंग जरूरतों के मुताबिक इसकी भूमिका पर मंथन किया जा रहा है।
एआई सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की वह तकनीक है, जिसमें मशीनें अपने विवेक के हिसाब से सबसे उपयुक्त फैसला लेती हैं। इसमें संबंधित डाटा और उसके लेन-देन का ब्योरा कई बार फिल्टर किया जाता है। इसमें जोखिम की आशंका बेहद कम होती है।