फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली के तारों से निकली चिंगारी, पौने दो बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 18 Apr 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के सर्वा टप्पा में गुरुवार को बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से खेत में आग लग गई। जिससे पौने दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर आई दमकल ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कारी निवासी बिल्डिंग मैटीरियल दुकानदार अर्जुन बाबा ने बताया कि वह बलकट में सर्वा टप्पा तिगाई में 20 बीघे खेत लिए है। जिसमें गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। गुरुवार दोपहर खेत के ऊपर से निकली बिजली लाइन में पंक्षी टकरा गया। जिससे तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी उनके खेत में जा गिरी और आग लग गई। आग की विकराल लपटें देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूर भागकर आए। आग बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक उनकी पौने दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो उनकी पूरी फसल जल जाती। लेखपाल कल्पना गौतम ने बताया कि आग बिजली के तारों से निकली चिंगारी से लगी है। हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें