फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी से उठने लगीं चिंगारियां, यात्रियाें में मच गई अफरा-तफरी

Wed, 06 Mar 2019 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

महोबा में बेलाताल स्टेशन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी की एक बोगी का पहिया जाम होने से धुएं के साथ चिंगारियां निकलने लगी। जिससे बोगी में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर चालक ने बेलाताल स्टेशन में गाड़ी खड़ी कर दी और रेलवे कर्मचारियों की मदद से बोगी के जाम पहियों को ठीक कराया। इस दौरान 45 मिनट तक बेलाताल स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी रही।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह खजुराहो से नौ बजे चलकर खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन दस बजे महोबा आई। 10.50 बजे महोबा से उदयपुर के लिए गाड़ी रवाना हुई। जिला मुख्यालय से 35 किमी चलने के बाद एक्सप्रेस गाड़ी के आगे से तीसरे नंबर की बोगी के पहिये जाम होने के कारण पहियों से चिंगारी और धुआं निकलता देख बोगी में अफरा-तफरी मच गई।

Trending Videos
विज्ञापन

चलती ट्रेन में मच गया हड़कंप जब पहिए से उठने लगी चिंगारी

यात्रियों ने इसकी सूचना टीसी को दी। टीसी ने चालक को सूचना दी। जिससे चालक ने रेलवे स्टेशन बेलाताल में गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही यात्री बोगी से नीचे उतर आए। चालक ने रेलवे कर्मचारियों के साथ बोगी नंबर तीन पहिये चेक किए। पहिये जाम होने के कारण चिंगारियां निकलना पाया गया।

जिस पर चालक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पहियों को दुरुस्त किया। इससे करीब 45 मिनट गाड़ी खड़ी रही। पहिये ठीक होने के बाद गाड़ी उदयपुर के लिए रवाना हुई। बेलाताल के स्टेशन मास्टर देवेंद्र चक्रवर्ती का कहना है कि पहिये जाम होने से गाड़ी खड़ी रही। ठीक होने के बाद उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें