मालगाड़ी की एक बोगी में ब्रेक हुए जाम निकली चिंगारी
- फोटो : ani
दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही डाउन की मालगाड़ी की एक बोगी में ब्रेक जाम हो गया, जिसके बाद पहिए से तेज धुंआ के साथ चिंगारी निकलने लगी। कंचौसी स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रेन को झींझक स्टेशन की लूप लाइन पर रोक लिया गया।
ब्रेक सही होने के 47 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। मंगलवार को दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही जीएन 58 मालगाड़ी जैसे ही कंचौसी रेलवे स्टेशन पार कर रही थी। तभी ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर विशंभर नारायण ने मालगाड़ी की एक बोगी के पहिये से घुआं निकलता देख सूचना स्टेशन मास्टर अधीक्षक झींझक को दी।
ट्रेन को 12:35 बजे लूप लाइन पर रोक लिया गया। इसके बाद ट्रेन के गार्ड सुरेंद्र कुमार ने करीब 47 मिनट बाद ब्रेक को ठीक किया। बाद में 1:22 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि डाउन मालगाड़ी के गार्ड से 12वीं बोगी में ब्रेक जाम हो जाने से चिंगारी निकलने लगी थी। स्टेशन पर ट्रेन को खड़ाकर ब्रेक सही कराया गया।