फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर सपाइयों ने फूंकी पॉलीथिन, धुएं से आफत

Sun, 24 Jan 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के कुछ नेता अच्छा करने के चक्कर में प्रदूषण फैलाने के लिए बदनाम हो गए। शनिवार को पालीथिन के विरोध में सड़क पर उतरे सपाइयों ने पहले हलीम कालेज चौराहे पर घूम - घूमकर करीब 20 किलो पालीथिन बटोरी।
विज्ञापन


इसके बाद अखिलेश सरकार जिंदाबाद, मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पालीथिन में आग लगा दी। पालीथिन से इतना ज्यादा काला धुआं उठा कि आस-पास के लोग परेशान हो गए। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ट्रैफिक रुक गया। लोग खांसते-खांसते परेशान हो गए।

सपा अल्पसंख्यक सभा के नगर उपाध्यक्ष महफूज वारसी, समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय महासचिव आफताब खान, समाजसेवी व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गहमरी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने यह आयोजन किया। सड़क पर पालीथिन फूंकने के सवाल पर गहमरी ने बताया कि पालीथिन का इस्तेमाल रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया था लेकिन उल्टा हो गया।
विज्ञापन


पालीथिन जलाना गलत है। इस मौके पर बरकत अली अनंत, चांद वारिस, शिबू खान, सुधीर चौधरी, आलम लाला, सलीम, शाकिर, अरशद बाबू, रईस अहमद, इदरीस, महताब आलम समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें