फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बर्रा में जर्जर सड़क और जलभराव के विरोध में प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने पानी भरे गड्ढों में रोपा धान

Tue, 18 Aug 2026 02:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा बाईपास से कर्रही पेट्रोल पंप के पास तक जर्जर सड़क पर गड्ढों और जलभराव के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने पानी भरे गड्ढों में धान रोपकर विरोध जताया।
विज्ञापन
सड़क पर धान रोपकर विरोध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण क्षेत्र के बर्रा बाईपास से कर्रही पेट्रोल पंप के पास तक फैली जर्जर सड़क, गहरे गड्ढों और जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बदहाल सड़क से नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सड़क के पानी भरे गड्ढों में धान रोपकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम व जिम्मेदार विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Trending Videos

पानी भरे गड्ढों में रोपा धान

प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बर्रा बाईपास से कर्रही पेट्रोल पंप जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति लंबे समय से बेहद दयनीय बनी हुई है। पूरी सड़क पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं। हल्की बारिश होते ही इन गड्ढों में भारी जलभराव हो जाता है, जिससे पूरी सड़क तालाब जैसी नज़र आने लगती है। राहगीरों व वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। इसी बदहाली की ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान खींचने के लिए कार्यकर्ताओं ने गड्ढों के बीच धान की रोपाई की।

आए दिन हो रहे हादसे, अफसर बेपरवाह

सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सड़क के इस जर्जर हाल की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं और बड़े हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई न देने से रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।

विज्ञापन





उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने सड़क को तत्काल गड्ढामुक्त कराने और जलनिकासी (ड्रेनेज) की उचित व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय का घेराव कर अपने आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें