फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साउथ सिटी में 100 बेड का अस्पताल चालू कराने की मांग, सपा नेताओं ने CMO को ज्ञापन सौंप जताया विरोध

Thu, 20 Aug 2026 01:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: साउथ सिटी में बने 100 बेड के अस्पताल को शुरू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल को जल्द संचालित कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
100 बेड का अस्पताल तैयार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण क्षेत्र में बनकर तैयार हुए 100 बेड के सरकारी अस्पताल को अविलंब चालू करवाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मोर्चा खोल दिया। सपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग की ढिलाई पर सख्त नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराने की पुरजोर मांग की।

विज्ञापन

लाखों की आबादी को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

ज्ञापन सौंपते हुए सपा नेताओं ने कहा कि कानपुर दक्षिण की विशाल आबादी को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से साउथ सिटी में 100 बेड का अस्पताल तैयार कराया गया है।

लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक इसे मरीजों के इलाज के लिए शुरू नहीं किया जा सका है। अस्पताल बंद पड़े होने से क्षेत्रीय लोगों को इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों या महंगे निजी नर्सिंग होम का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल्द संचालन न होने पर आंदोलन की चेतावनी

सपा नेताओं ने जोर देकर कहा कि यदि इस 100 बेड के अस्पताल को तत्काल प्रभाव से संचालित कर दिया जाए, तो दक्षिण क्षेत्र के लाखों नागरिकों को अपने घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती के कारण संचालन में और देरी हुई, तो वे जनहित में सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें