फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ 29 से आंदोलन करेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिजली, बेरोजगारी, महंगाई एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सपा 29 मई से हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी। यह फैसला बुधवार को महानगर कार्यकारिणी की नवीन मार्केट स्थित महानगर कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि पूरे शहर में बिजली संकट बढ़ गया है। लोग सो नहीं पा रहे हैं। इससे रोगियों की तबीयत बिगड़ जा रही है। 29 मई से हल्ला बोल आंदोलन आरंभ किया जाएगा।

संविधान की रक्षा तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सैन्य कार्रवाई में आतंकियों के कैंपों की तबाही पर सेना को बधाई गई।
विज्ञापन


इसमें कार्य समिति के सदस्य, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष, 17 फ्रंटल संगठन और वार्डों के अध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव केके शुक्ला, आनंद शुक्ला, शबाब अबरार, अर्पित त्रिवेदी, तौसीफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें