फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे अखिलेश के लिये मुलायम सिंह के कड़वे बाेल, कहा हारेंगे सपा प्रत्याशी

Sun, 10 Dec 2017 01:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अाैर उनके बेटे अखिलेश यादव के बीच की दूर‌ियां कम हाेते नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में गुजरात चुनाव में अपनी ही पार्टी की हार पर बड़ा बयान देकर उन्हाेंने स‌ियासी पारा बड़ा द‌िया है। 
विज्ञापन






 

गुजरात में पांच सीटों पर लड़ रहे सपा प्रत्याशी चुनाव हारेंगे

अख‌िलेश-मुलायम सिंह यादव
इटावा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुजरात चुनाव में अपनी ही पार्टी की हार पर बड़ा बयान देकर राजनीत‌िक गल‌ियाराों में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने बेटे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि गुजरात में पांच सीटों पर लड़ रहे सपा प्रत्याशी चुनाव हारेंगे। गुजरात में किस दल की सरकार बनेगी, इस सवाल पर चुप्पी साध गए। निकाय चुनावों में सपा के प्रदर्शन पर मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी शिवपाल को साथ लेकर चलती तो परिणाम और बेहतर होते। 


 

शिवपाल को साथ लेकर चलते तो निकाय चुनाव के परिणाम बेहतर होते

मुलायम सिंह यादव
शनिवार को सिविल लाइंस स्थित आवास पर बातचीत के दाैरान मुलायम सिंह ने कहा कि आज पार्टी में एकता नहीं है। शिवपाल को साथ लेकर चलते तो निकाय चुनाव के परिणाम बेहतर होते। यही वजह रही कि हम निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी पर कहा कि यह बेहद अशोभनीय है। कांग्रेस ने तो अय्यर को सिर्फ निलंबित ही किया है।


 

प्रदेश सरकार में सभी परेशान हैं

मुलायम सिंह यादव
उनकी पार्टी में होते तो हमेशा के लिए बाहर का रास्ता दिखा देता। सपा संरक्षक सूबे योगी सरकार पर भी हमलावर रहे। कहा कि प्रदेश सरकार में सभी परेशान हैं। किसी को रोजगार नहीं मिल रहा। प्रदेश सरकार आठ महीने से क्या कर रही है, यही किसी को नहीं पता। मजदूर, किसान, व्यापारी, अल्पसंख्यक, बेरोजगार, नौजवान हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता जैसी तमाम योजनाएं लागू थीं, आज सभी बंद हैं।


 

सरकार किसी को कुछ नहीं दे पा रही है

शिवपाल सिंह यादव
सरकार किसी को कुछ नहीं दे पा रही है, बल्कि सुविधाएं छीनी जा रही हैं। देश के सियासी हालात पर कहा कि एक बार फिर बड़े आंदोलन की जरूरत है। समाजवादी इस आंदोलन को लेकर चिंतित हैं। आंदोलन की रूपरेखा वक्त आने पर लोगों को बता दी जाएगी। मुलायम सिंह ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और सुधारने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि सरकार इस दिशा में ठोस प्रयास नहीं कर रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर सवाल दागा।


 
विज्ञापन

भाजपा वाले अब अयोध्या में राम मंदिर क्यों नहीं बना

अखिलेश यादव
भाजपा वाले अब अयोध्या में राम मंदिर क्यों नहीं बनाते। भाजपा सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के मुद्दे जनता के बीच उछालती है। उसकी नीयत साफ नहीं है। इस दौरान मुलायम ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के उस बयान से असहमित जताई जिसमें उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री का चेहरा बताया था। मुलायम ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा भी उनके साथ रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें