अमर उजाला फाउंडेशन, केडीएमए, जिला प्रशासन, जयपुर फुट, नारायण सेवा संस्थान, आईएमए और रोटरी क्लब ऑफ कानपुर वेस्ट की तरफ से आयोजित विशाल दिव्यांग सहायता शिविर में महानगर के अलावा कानपुर मंडल से जुड़े सभी जिलों के दिव्यांगजनों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं।
विशाल दिव्यांग सहायता शिविर
दिव्यांग शिविर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के करम देवी मेमोरियल एकेडमी (केडीएमए) बर्रा-आठ में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर रविवार को लगा। शिविर का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे हुआ। रजिस्ट्रेशन करा चुके दिव्यांगों को नि:शुल्क व्हीलचेयर, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, वाकर आदि वितरित की गईं। जिनके पैर नहीं हैं, उन्हें नि:शुल्क कृत्रिम पैर बनाकर देने के लिए नाप ली गयी।
डॉक्टरों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
दिव्यांग शिविर
- फोटो : अमर उजाला
नि:शुल्क शिविर भी लगा, जिसमें एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद के डॉक्टरों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान दवाएं भी निशुल्क दी गईं। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान केडीएम स्कूल के प्रबंधक संजय कपूर, मेयर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, एसपी साउथ अशोक विर्मा आदि मौजूद थे। शिविर के दौरान 10 हज़ार से ज्यादा लोगों ने विकलांग पंजीकरण, हेल्थ चेकअप कराया।