फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी क्राइम की पत्नी और दरोगा के बीच घंटों चली तू-तू-मैं-मैं, वजह चौंकाने वाली

Tue, 11 Apr 2017 12:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में पुलिसवालों के बीच का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के कल्याणपुर थाने में रविवार को मुजफ्फरनगर के एसपी क्राइम आदित्य वर्मा की पत्नी की दरोगा से बहस हो गई। महिला के साथ आया सिपाही भी दरोगा से भिड़ गया तो दरोगा ने थानेदार को सूचना देकर पीपीएस अफसर की पत्नी और हमराही के खिलाफ तस्करा डाल दिया।  
विज्ञापन
कल्याणपुर के केशवनगर में रहने वाले पीपीएस अफसर आदित्य वर्मा के मकान में एक साल में दो बार लाखों की चोरी हो चुकी है। पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। आरोप है कि रविवार को आदित्य की पत्नी सीमा नीली बत्ती लगी कार से अपडेट लेने के लिए थाने पहुंची थी। उनके साथ सिपाही राजेश कुमार था। थाने में दरोगा शिवभूषण से सीमा की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
  राजेश भी दरोगा से भिड़ गया तो दरोगा ने कहा साहब डांट सकते है, ये नहीं। थाने के अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। इधर, दरोगा ने इंस्पेक्टर को जानकारी देकर सीमा और हमराही राजेश के खिलाफ यह लिखकर तस्करा डाल दिया कि सीमा और राजेश ने उनसे अभद्रता की है। उन्होंने वर्दी का ख्याल नहीं किया। इस बाबत इंस्पेक्टर देवेंद्र का कहना है कि वे मामले की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें