फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अतीक पर दाव खेल बदलना चाहती है यहां का इतिहास 

Wed, 21 Dec 2016 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

छावनी में इतिहास बदलना चाहती है सपा
इस बार प्रत्याशी के रूप में अतीक पर खेला दांव 
पिछले छह बार से जीत रही है भाजपा
विज्ञापन
सपा नेता अतीक अहमद (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में समाजवादी पार्टी छावनी क्षेत्र में इतिहास बदलना चाहती है। करीब पौने दो लाख मुस्लिम वोट बैंक वाले इस विधानसभा क्षेत्र में छह बार से भाजपा का केसरिया झंडा बुलंद है। सपा ने इसी वोट बैंक को अपने खाते में लाने के लिए अतीक अहमद को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी का मानना है कि मजबूत प्रत्याशी ही भाजपा को सीधी टक्कर दे पाएगा।
विज्ञापन


भाजपा के महाराजपुर से विधायक सतीश महाना पांच विधानसभा चुनाव में कैंट से ही विधायक बनते रहे। 2012 के चुनाव में परिसीमन के बावजूद भाजपा फिर से जीत गई। भाजपा ने बिल्कुल नए प्रत्याशी रघुनंदन भदौरिया को मैदान में उतारा था। इतने लंबे समय मुस्लिम प्रत्याशियों को मिल रही हार से परेशान विपक्षी पार्टियों के पास कोई विकल्प नहीं सूझ रहा है। इसी के चलते सपा ने इस बार अतीक के रूप में नया गेम खेला है। सपा का मानना है कि मुस्लिम प्रत्याशी के रूप में बड़ा चेहरा होने से वह भाजपा को सीधी टक्कर दे पाएगा। अभी तक सपा-बसपा समेत चार पार्टियों ने इस क्षेत्र से मुस्लिम प्रत्याशी घोषित किया है।

एक नजर छावनी क्षेत्र पर 
2012 के विस चुनाव में एक लाख वोट 10 मुस्लिम प्रत्याशियों को मिले थे
2017 के लिए अब तक चार पार्टियां मुस्लिम प्रत्याशी उतार चुकी हैं
3.5 लाख हैं छावनी क्षेत्र के कुल मतदाता  

अब कल महानगर आएंगे अतीक 
कैंट प्रत्याशी अतीक अहमद का कार्यक्रम फिर बदल गया है। अब वह 22 को जुलूस के साथ पहुंचेंगे। इलाहाबाद से करीब एक हजार वाहनों के साथ उनका काफिला रामादेवी चौराहे पर पहुंचेगा। वहां से जुलूस के रूप में करीब तीन बजे बड़ी ईदगाह के मैदान पहुंचेंगे, जहां जनसभा करेंगे। अतीक अहमद ने बताया कि उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें