फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी के बीच प्रेम संबंध, SP ने लिया बड़ा एक्शन

Sat, 23 Sep 2017 06:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला आरक्षी के पति ने ही की थी शिकायत
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में इंटेलिजेंस विभाग के इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी के बीच प्रेम संबंध का मामला ऐसा तूल पकड़ा कि एसपी को एक्शन लेने तक की नौबत आ गई। प्रेम संबंधों की शिकायत पर शुक्रवार को इंटेलीजेंस विभाग के इंस्पेक्टर और महिला आरक्षी पर गाज गिरी है। इलाहाबाद क्षेत्र के एसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। महिला आरक्षी का गोंडा तबादला किया गया है। मामले की जांच डिप्टी एसपी को सौंपी गई है। महिला आरक्षी के पति ने ही डीजीपी व अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की थी।  
विज्ञापन


झांसी शहर में कोचिंग चलाने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस महानिदेशक व अन्य विभागीय उच्चाधिकारियों को दो दिन पहले शिकायती पत्र भेजकर इंसपेक्टर व सरकारी आवास में रहने वाली अपनी आरक्षी पत्नी के बीच अनैतिक संबंधों का आरोप लगाया था। इस आपत्तिजनक सूचना की पुष्टि के लिए उसने गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई तो पता चला कि प्रभारी ने पद का दुरुपयोग कर उसकी पत्नी से संबंध बना लिए। पीड़ित के मुताबिक 18 सितंबर को वह बिना बताए अपने भाई व पिता के साथ पुलिस कालोनी स्थित पत्नी के आवास पर पहुंचा तो रात करीब नौ बजे प्रभारी को आवास की ओर जाते देखा। उसने इसका वीडियो भी बनाया।

पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक के साथ ही यह पत्र अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, अपर पुलिस महानिदेशक कानून, डीआईजी अभिसूचना, डीआईजी बांदा, एसपी हमीरपुर, एसपी इलाहाबाद अभिसूचना को भेजकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। शिकायत को विशेष अभिसूचना इकाई इलाहाबाद क्षेत्र के एसपी रंजीत सिन्हा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि प्रभारी सुनील पटेल को निलंबित कर मुख्यालय संबद्ध किया गया है। महिला आरक्षी को गोंडा भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें