फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सुप्रीमों ने किया ट्विट- जनता को बताया बेबस व मजबूर, सरकार के तंत्र ने फिर मानवता को किया शर्मसार

Sun, 29 Jun 2025 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मरम्मत के चलते बंद यमुना पुल से भाजपा विधायक की कार पार कराने के मामले में सियासत तेज हो गई है। सपा सुप्रीमों ने ट्विट कर जनता को बेबस व मजबूर बताया है।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमों ने किया ट्विट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मरम्मत के चलते बंद मुख्यालय स्थित यमुना पुल से शनिवार को सदर भाजपा विधायक की कार गुजरने व मजदूर की मां के शव को स्ट्रेचर से ले जाने के मामले में सपा सुप्रीमों ने ट्विट किया है। इसमें उन्होंने भाजपा सरकार में जनता को बेबस व मजबूर बताया है। 

विज्ञापन

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 34) पर मुख्यालय स्थित यमुना पुल की प्रत्येक शनिवार व रविवार मरम्मत कार्य होता है। इसके लिए पुल को शनिवार सुबह छह बजे बंद कर सोमवार सुबह छह बजे खोला जाता है। शनिवार को सुबह 6:10 बजे पुल बंद होने के बाद सदर भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति की कार 6:44 बजे पुल से गुजरी।

फिर मानवता को शर्मसार किया है
इसके बाद 9:30 बजे कानपुर से मां का शव लेकर सुमेरपुर के टेढ़ा गांव जा रहे मजदूर को स्ट्रेचर में शव रख पार करने को मजबूर होना पड़ा। मामला मीडिया में आने के बाद इसे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संज्ञान लेते हुए ट्विट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि हमीरपुर में योगी सरकार के तंत्र ने फिर मानवता को शर्मसार किया है। जहां एक तरफ मरम्मत के लिए बंद यमुना पुल पर लाश वाली एंबुलेंस को जाने से रोका, बेटे को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा मां का शव।
विज्ञापन

एमपी वर्मा का सोशल मीडिया में सफाई देने वाला वीडियो वायरल
 वहीं, दूसरी तरफ भाजपा सरकार के विधायक की कार का उसी बंद पुल से गुजरना बेहद शर्मनाक है, जनता जवाब देगी। वहीं, सदर विधायक मनोज प्रजापति व पीएनसी प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा का सोशल मीडिया में सफाई देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुल बंद होने से पूर्व कार गुजरने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें