डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस
- फोटो : amar ujala
कानपुर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा दक्षिण जिले के सभी 1162 बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही, अपनी मां के नाम वृक्षारोपण कर सरल एप पर सेल्फी अपलोड की।
रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह व पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के 123वें संस्करण को छावनी विधानसभा के रक्षा विहार शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 246 में सुना। रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक प्रधान, एक विधान, एक निशान के मुद्दे और भारत की अखंडता को लेकर अपना बलिदान दिया था।