फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा में मारे गए उपद्रवियों के परिजनों से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Fri, 03 Jan 2020 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हिंसा में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिजनों से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल हिंसा में मारे गए मृतकों के परिवार से मिलने पहुंचा। जहां सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में आठ सदस्यीय टीम विधायक अमिताभ वाजपेयी, इरफान सोलंकी, पूर्व विधायक सतीश निगम, सपा नेता डॉ. इमरान, मोहम्मद मुईन खान, रूमी हसन, फजल महमूद कार्यकर्ताओं के साथ बाबूपुरवा पहुंचे।

सपा नेताओं ने सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए उपद्रव और आगजनी के दरमियान फायरिंग में मारे गए मोहम्मद रईस, मोहम्मद शैफ और अफताब के घर पहुंचे। सपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


वहीं नरेश उत्तम ने बीजेपी सरकार पर देश भर में दहशत पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य नही संभाल पा रही है। उन्होंने कहा कि जो देश में 70 सालों में नहीं हुआ, वो अब हो रहा है।

भाजपा ने देश मे विषमता और दहशत को जन्म दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहां की हम अपनी रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखेगे और हिंसा में जान गवाने वालों के साथ हमारी पार्टी पूरी तरह से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें