फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने फूंका नगर निकाय चुनाव का बिगुल, साथ ही बताई कुछ शर्तें

Mon, 02 Oct 2017 09:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भी निकाय चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओंं को कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



 

डेमो पिक
दूसरी बार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नरेश उत्तम पहली बार कानपुर पहुंचे। नवीन मार्केट में आयोजित जनसभा में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बोले कि एक बार फिर से पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि से जीत मिल सकती है। जरूरी है कि कार्यकर्ता अनुशासित होकर चुनाव मैदान में उतरें। उन्होने कहा कि निकाय चुनाव में टिकट उन्हीं को मिलेगा जिनकी अपने मोहल्ले में छवि अच्छी है।

 
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
 मोदी और योगी सरकार पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि महंगाई, असमानता, बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है। योगी सरकार पुलिस को हथियार बनाकर बेकसूरों का उत्पीड़न कर रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। ऐसे में चुनाव का फायदा सीधे सपा को मिलेगा। भाजपा के सांसद और मंत्री बेलगाम बोलते हैं। ऐसे लोगोें के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केडीए की तरफ से कालोनियों को बेचे जाने का विरोध किया। 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कानपुर में सोमवार को कहा कि सपा मेयर और वार्डों का चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़ेगी। यह भी कहा कि नोटबंदी, महंगाई, जीएसटी की वजह से हवा भाजपा सरकार के विपरीत चल रही है। ऐसे में फायदा सीधे सपा को मिलेगा। उम्मीद है कि उनकी पार्टी 60 से 70 वार्डों में चुनाव जीत सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें