फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश उत्तम ने भाजपा सरकार पर लगाई आरोपों की झड़ी, जानें क्या कहा

Mon, 02 Oct 2017 07:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चौधरी खजान सिंह स्मृति ग्रंथ का विमोचन करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व अन्य सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। एक पुस्तक ‍विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे नरेश उत्तम ने भाजपा सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी ।
विज्ञापन



 
Trending Videos
विज्ञापन

सभा में मौजूद सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में एक कार्यक्रम में आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार के नाम पर बरगलाने का आरोप लगाया। उन्होने भाजपा सरकार को विकास के मुद्दे पर पूरी तरह फेल करार दिया। साथ ही देश व प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल पैदा कर आपसी भाईचारे को तोड़ने की बात कही। कार्यकर्ताओंं से सपा की उपलब्धियों का बखान कर, आने वाले समय में सांप्रदायिकता की राजनीति करने वाली पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की अपील की। 

जिले के समाजसेवी व विधायक रहे चौ. खजान सिंह के जीवन इतिहास को समेटे ‘चौधरी खजान सिंह स्मृति ग्रंथ’ विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश के हालात खतरनाक मोड़ पर हैं। सांप्रदायिक शक्तियां बढ़ रही हैं। हमें अनेकता में एकता का परिचय देना है। प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ा है, आर्थिक आजादी छिन गई है, भाजपा झूठ बोलकर सरकार में आई है। उन्होने कार्यकर्ताओं से समय आने पर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें