फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक ने कहा, बुढ़िया को चुनाव लड़ाएंगे तो कितने वोट पाएंगे?

Mon, 12 Sep 2016 01:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जगजीवन प्रसाद, एमएलसी सपा
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार रविवार को फतेहपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जगजीवन प्रसाद के बिगड़े बोल ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया। उन्होंने  शीला दीक्षित को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। कहा- ‘बुढ़िया को चुनाव लड़ाएंगे तो कितने वोट पाएंगे? ’
विज्ञापन

रविवार को यहां अपने स्वागत और सम्मान समारोह में आए जगजीवन प्रसाद पहले तो पत्रकारों से कतराते रहे। फिर बोले तो ऐसा बोले कि अगल-बगल बैठे लोग भी चौंक पड़े। कांग्रेस के अभियान ‘27 साल यूपी बेहाल’ और उसके बढ़ते जनाधार के सवाल पर एमएलसी ने कहा- ‘कांग्रेस का क्या, वह तो कुछ भी बोल सकती है। राहुल की खाट तो गायब हो चुकी है। वैसे भी बुढ़िया को चुनाव लड़ाएंगे तो कितने वोट पाएंगे। खैर इसे छोड़िए, यह सुनिए साहू समाज सहित सभी जातियों का हित समाजवादी पार्टी में है। उन्हें कहीं और भटकना नहीं चाहिए’। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साहू समाज का मानने से इनकार कर दिया। बोले कि वह केवल पूंजीपतियों के जमात के शुभचिंतक हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें