फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक में मरीजों की जान से खिलवाड़

Sun, 11 Sep 2016 11:11 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीएसवीएम अस्पताल में खुले में रखे प्लेटलेट्स पाउच - फोटो : kanpur amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मरीजों की जान से हो रहे खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल में इतनी लापरवाही बरती जा रही है कि यहां डेंगू के मरीजों को चढ़ाया जाने वाले प्लेटलेट्स मशीन की बजाए बाहर खुले में रखा जा रहा है। इस बात का खुलासा पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष के छापे के दौरान हुआ। जबकि डॉक्टर को भली भांति मालूम है कि मशीन के बाहर रखे प्लेटलेट्स छह घंटे में खराब हो जाते हैं।   
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष की फटकार के बाद आनन-फानन में प्लेटलेट्स एजीटेटर मशीन में प्लेटलेट्स बैग रखे गए। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. सुमनलता वर्मा अचानक ब्लड बैंक पहुंचीं तो प्लेटलेट्स बाहर रखा देख उनका पारा चढ़ गया।   उन्होंने प्लेटलेट्स एजीटेटर मशीन के बारे में पूछा तो बताया गया कि मशीन दूसरे कमरे में रखी है। विभागाध्यक्ष ने तत्काल मशीन को सेपरेशन यूनिट में रखने का आदेश दिया। फिर कर्मचारियों ने मशीन में प्लेटलेट्स बैग रखा। 
विज्ञापन

  प्रो. सुमनलता वर्मा ने बताया कि मशीन के बाहर रखे प्लेटलेट्स छह घंटे में खराब हो जाते हैं। प्लेटलेट्स बैग को हमेशा आगे-पीछे की ओर चलाना पड़ता है। इसके लिए एजीटेटर मशीन है। यदि प्लेटलेट्स एजीटेटर मशीन में है तो यह पांच दिन तक ठीक रह सकता है। उन्होंने रात में प्लेटलेट्स न बनाने पर नाराजगी जताई और कहा कि सोमवार को प्रिंसिपल से बात कर समस्याओं को दूर कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें