फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार हुई दलबदल की पटकथा: मोदी-योगी से मिले सुखराम, भाजपा का दामन थामने की तैयारी

Sat, 16 Apr 2022 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम की मुलाकात को दल बदलने की तैयारी माना जा रहा है। बता दें कि सपा नेता का राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी से मिले सपा राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खांटी सपाई रहे चौधरी हरमोहन सिंह का परिवार अब भाजपा के रंग में रंगने को तैयार नजर आ रहा है। सपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य चौधरी सुखराम सिंह यादव जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसे लेकर भाजपा के साथ चौधरी परिवार में भी तैयारियां तेज  हैं। बताया जा रहा है कि जुलाई में राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होते ही सुखराम भाजपाई हो जाएंगे। उनके पुत्र मोहित यादव पहले ही भाजपा के पाले में जा चुके हैं।

विज्ञापन

एक सप्ताह पहले चौधरी सुखराम अपने बेटे, बहू और पत्नी के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुके हैं। एक दिन पहले उन्होंने परिवार के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भेंट की। इन दोनों मुलाकातों को चौधरी सुखराम औपचारिक बता रहे हैं, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संबंध में सवाल करते ही उनके चेहरे पर  तनाव झलकने लगता है। उनका कहना है कि अखिलेश यादव ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो सपा जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन

सुखराम भाजपा में जाने की बात पर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यह बात सामने आई है कि उनके बेटे मोहित यादव को संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, यह तभी संभव है, जब सुखराम भी भाजपा के पाले में आ जाएं। चर्चा है कि सुखराम के सपा में होने की वजह से मोहित एमएलसी चुनाव में टिकट से वंचित रह गए थे।


 
किसी भी चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष की तरफ से सभी नेताओं को दिशानिर्देश दिए जाते हैं। सलाह-मशविरा किया जाता है। अखिलेश यादव ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। इस तरह की कार्यशैली से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में पार्टी का क्या हाल होगा। - चौधरी सुखराम सिंह यादव, राज्यसभा सदस्य, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें