एमएलसी लीलावती कुशवाहा,राजपाल कश्यप, अनिल सिंह वीरू और संतराम यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा की विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए थे। यूपी के हरदोई जिले में लीलावती कुशवाहा ने कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों और महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार जाति धर्म के आधार पर कार्य कर रही है। भाजपा ने समाज में नफरत फैलाकर तनाव पैदा किया है, लेकिन देश की जनता अब सब समझ चुकी है। देर शाम लीलावती कुशवाहा ने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा के लिए समर्थन मांगा।
एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। भाजपा के नेता कहना कुछ और चाहते हैं और मुंह से निकल और कुछ रहा है। आपको बता दें कि रविवार को एक जनसभा के दौरान दो भाजपा नेताओं की जुबान फिसल गई थी।