फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर उप चुनाव: सपा ने खेला दांव, उतारे 11 मुस्लिम प्रचारक, भाजपा व बसपा की मुश्किलें बढ़ीं

Tue, 10 Sep 2019 01:09 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने हमीरपुर उप चुनाव में प्रत्याशी मनोज प्रजापति को जीत दिलाने के लिए 11 मुस्लिम प्रचारकों को लगाया है। इन सभी को स्टार प्रचारक के रूप में वहां भेजा जा रहा है। सभी मुस्लिम नेता हमीरपुर में अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मतदान के दिन तक रहकर पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


ये सभी स्टार प्रचारक कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से लिए गए हैं। हमीरपुर उप चुनाव में समाजवादी पार्टी दो चुनौतियों का सामना कर रही है। सपा प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साथ बसपा को भी हराने की पूरी कोशिश में जुटी है।
Trending Videos

दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद बसपा ने सपा से अचानक गठबंधन तोड़ लिया था। कहा जा रहा है कि पार्टी का प्रत्याशी भले ही विधायक न बन पाए लेकिन बसपा को हराना भी सपाइयों का एक मकसद है।

हमीरपुर में 40 फीसदी मुस्लिम मतदाता है। इसी वजह से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हमीरपुर में मुस्लिम नेताओं की फौज उतार दी है।
विज्ञापन

इन सपा नेताओं की लगाई गई ड्यूटी

झांसी से असफान सिद्दीकी, चौधरी असलम शेरखां, सलीम खान, छोटे कुरैशी। 
जालौन से इरशाद हुसैन, अजहर बेग। 
बांदा से हसनुद्दीनक सिद्दीकी, शमीम बांदवी, शकील अली, मुशीर अहमद फारुखी। 
महोबा से बाबू मंसूरी, तारिक सिद्दीकी बाबा। 
कानपुर से इरफान सोलंकी, फजल महमूद। 
फतेहपुर से रजा चेयरमैन, रफी अहमद। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें