फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पार्सल धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करने में एसपी सम्मानित

Thu, 13 Aug 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अमेजन पार्सल धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करने और प्रभावी पुलिसिंग के लिए कानपुर देहात की पुलिस को सम्मानित किया गया। बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोनल कार्यालय कानपुर में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने एसपी के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी नाम-पते और सिमकार्ड का इस्तेमाल कर अमेजन से महंगे उत्पाद मंगाते थे। डिलीवरी के दौरान फर्जी तरीके से ऑर्डर निरस्त कर पूरा रिफंड हासिल कर लेते थे। इसके बाद हीट गन से पार्सल खोलकर असली सामान निकाल लेते और उसकी जगह डमी या नकली सामान रखकर पैकेट दोबारा सील कर कंपनी में जमा करा देते थे। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, छह फर्जी सिमकार्ड, एक कार व बाइक बरामद की थी। जबकि उनके बैंक खातों में जमा दो लाख रुपये भी फ्रीज करवाए थे।
................
सात थानों में शुरू हुआ ई-मालखाना पोर्टल
समीक्षा गोष्ठी के दौरान एडीजी ने कानपुर देहात के सात थानों के लिए ई-मालखाना पोर्टल का शुभारंभ भी किया। इसके तहत मुकदमाती माल को यूनिक क्यूआर कोड से पंजीकृत किया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही केस प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी डिजिटल स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। इससे मालखाने में रखे साक्ष्यों की निगरानी, ट्रैकिंग और जवाबदेही बेहतर होगी। कार्यक्रम में आईजी झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि, डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें