फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: होली की छुट्टी में भी लेंगे संदिग्ध का सैंपल, एयरपोर्ट पर 317 यात्रियों की स्क्रीनिंग

Mon, 09 Mar 2020 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
होली की छुट्टी में भी अगर कोई कोरोना संदिग्ध रोगी मिलता है तो उसका सैंपल लेकर जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि छुट्टी के दिनों में टीम घर-घर नहीं जाएगी लेकिन फोन से बाहर से आने वाले लोगों से संपर्क रखा जाएगा।
विज्ञापन


अगर कोई कोरोना संदिग्ध होता है तो उसका सैंपल लिए जाने की व्यवस्था कर दी गई है। कोरोना को लेकर शहर में अलर्ट है। चकेरी एयरपोर्ट पर रविवार को 317 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें सभी स्वस्थ मिले हैं। शहर में ब्राजील, सिंगापुर, अमेरिका, कनाडा, अबूधाबी, दुबई से आए लोगों में 90 की मॉनीटरिंग के 28 दिन पूरे हो गए हैं।

इसके अलावा अभी 25 लोगों के 28 दिन पूरे नहीं हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी टीम प्रतिदिन इनसे बात करके हालचाल ले रही है। इस वक्त फ्लू, इंफ्लुइंजा और जुकाम-बुखार का सीजन चल रहा है। इससे और अधिक एहतियात बरता जा रहा है। इसके साथ ही विदेश से लौटे 25 और लोगों की शहर आने की चर्चा है।
विज्ञापन


लेकिन सूची अभी स्वास्थ्य विभाग नहीं आई है। जिला महामारी विज्ञानी और सर्वेलांस टीम प्रभारी डॉ. देव सिंह ने बताया कि कोई संदिग्ध रोगी नहीं मिला  है। सबकी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के तरीके भी लोगों को बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें