फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस सत्ता में आने वाली नहीं : केशव प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर(कानपुर देहात)। अखंड परमधाम, मुक्तानगर में मंगलवार को आयोजित 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन मेंं पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये खिचड़ी पका लें और चाहे खिचड़ी कच्ची रह जाए। यानी गठबंधन कर लें चाहे न करें पर सपा-कांग्रेस आने वाली नहीं है। भाजपा सत्ता से जाने वाली नहीं है। जनता 2027 के चुनाव में गुंडागर्दी, माफियाओं, अपराधियों व दंगाइयों को आने नहीं देगी और सपा की साइकिल पंचर कर देगी।
विज्ञापन


उन्होंने मंच से कहा कि कमल का बटन दबाओगे तो सारी खुशहाली पाओगे। साइकिल की बटन दबाओगे तो न बिटिया सुरक्षित व बेटवा। न जमीन सुरक्षित न जायजाद सुरक्षित। जनता से सवाल पूछा कि क्या कोई गुंडागर्दी चाहता है क्या, समर्थन में उन्होंने लोगों से हाथ भी उठवाए। फिर जवाब दिया कि लोग चाहते की सुख शांति से जीवन जिये, बच्चे पढ़े लिखे और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि 2047 तक जब तक देश का विकसित नहीं बना देंगे तब तक कमल की खिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही है। जनता इन कामों को जारी रखना चाहती है, इसलिए भाजपा को सत्ता से जाने नहीं देगी। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की साइकिल अब नहीं चलने वाली। वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए चुनाव लड़वाया था और सपा की लुटिया डूब गई थी। वर्ष 2022 में वह खुद चुनाव मैदान में थे, तब भी सपा की साइकिल पिछड़ गई थी। अब साइकिल पंक्चर ही रहेगी और सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत का सिलसिला जारी रहेगा। इससे पहले उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति की सराहना करते हुए कहा कि वह देशभर में पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम में हर वर्ष कथा और बेटियों के विवाह का आयोजन होता है। वह भी प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इस बार भी 51 जोड़ों का विधिवत सामूहिक विवाह कराया गया। यहां जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद कानपुर रमेश अवस्थी, विधायक जय कुमार जैकी, चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, विनोद निषाद, विजय सोनी, राहुल निषाद , नरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें