फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा पर चलाये सियासी तीर, अखिलेश के गुणगान में कही ये बातें

Wed, 10 Apr 2019 11:56 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ऊषा वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ऊषा वर्मा ने कहा है कि कटरी के इलाके में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास कार्य कराए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सिर्फ कागजों में ही विकास दिखा रहे हैं। मेट्रो हो या फिर एक्सप्रेस-वे ,अखिलेश यादव ने बड़े पैमाने पर कार्य कराए थे।

विज्ञापन

 

अब इन कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश भाजपा कर कर रही है। ऊषा वर्मा ने कहा कि सपा और बसपा के बीच गठबंधन होने से भाजपा सबसे ज्यादा परेशान है। सेमरिया में आयोजित जनसभा में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव ने कहा कि इस क्षेत्र से समाजवादी पार्टी हमेशा मजबूत रही है। अब बसपा का साथ मिलने से दोगुनी ताकत हो गई है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें