फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जहरीली हवा की सांस ले रहे हैं आप

Wed, 10 Apr 2019 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का ‘मैनचेस्टर’ कहलाने वाला कानपुर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पहले स्थान पर बरकरार है, जहां की वायु गुणवत्ता अति गंभीर स्तर पर पहुंच गई है यानी कानपुर वासी ऑक्सीजन के नाम पर जहरीली हवा की सांस ले रहे हैं। 
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से 2014 से 2019 के लिए जारी रिपोर्ट में दुनिया के 15 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में इस बार भी भारत के 14 शहर शामिल हैं। इनमें कानपुर के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का फरीदाबाद दूसरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी तीसरे नंबर पर है। डब्ल्यूएचओ की ‘राजनेताओं की स्थिति और भारत में एयर क्वालिटी 2014-2019’ रिपोर्ट को दिल्ली स्थित ‘क्लाइमेट ट्रेंड्स’ ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें