उन्नाव जिले में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने हेल्पलाइन शुरू की है। एसपी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एसपी विक्रांतवीर ने सभी थानों की पुलिस को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839855420 जारी किया है। यह नंबर 24 घंटे महिलाओं की मदद के लिए खुला रहेगा। महिलाएं इस पर कॉल कर या व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस पीड़ित का नाम गोपनीय रखेगी।