फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन से 'वोटों की बारिश', भाजपा को लगा झटका तो सपाइयों ने ऐसे मनाया जश्न

Wed, 14 Mar 2018 05:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सपा बसपा गठबंधन
2019 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बेहद अहम माने जा रहे गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के सामने नई चुनौती रख दी है। यह उपचुनाव कई मायनों में खास माना जा रहा था।

 
विज्ञापन

2 of 6
सपा बसपा गठबंधन
पहला तो- गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधान परिषद में जाने पर खाली हुआ और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद सांसद थे। यह दोनों सीट बीजेपी के लिए साख का कारण थी।
32वें राउंड में
Bjp 283183
Sp 342796
Cong. 19334
Atik 48087

 
विज्ञापन

3 of 6
सपा बसपा गठबंधन
सपा और बसपा के इस चुनाव में गठबंधन को लेकर सीएम योगी ने तंज भी कसे थे। लेकिन सपा और बसपा के गठबंधन ने राजनीति के पासे पलटते हुए इन दोनों सीटों पर अपना कब्जा कर बढ़त बनाई है।

 

4 of 6
सपा बसपा गठबंधन
गोरखपुर में 24वें राउंड की गिनती में बीजेपी को 338779 वोट मिले, सपा को 363272 वोट मिले। सपा 24493 वोटों से आगे।

फूलपुर में 26वें राउंड में बीजेपी को 241764, सपा 281445, कांग्रेस को 14254 और अतीक अहमद 43468 वोट मिले। सपा 39681 वोटों से आगे है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सपा बसपा गठबंधन
कानपुर, इटावा, औरैया और कन्नौज में सपा कार्यकर्ताओं  में जश्न का माहौल है। बसपा कार्यकर्ता भी जश्न मना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणाम आने से सपाइयों में खुशी का माहौल
दोनों सीटों पर सपा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें