फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सपा-भाजपा पार्षद आपस में उलझे, नगर आयुक्त को घेरा

विज्ञापन
नगर निगम में हंगामा करता पार्षद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम सदन की बैठक में शनिवार को अगल-बगल वार्ड के सपा-भाजपा पार्षद एक-दूसरे से उलझ गए। वहीं, छवि धूमिल होने का आरोप लगाकर पार्षदों ने नगर आयुक्त को घेर लिया। कहा जनता पार्षदों को चोर समझ रही है। टेंडर घोटाले और अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के नेता हाजी सुहैल अहमद ने कहा कि इससे पार्षदों की छवि धूमिल हुई है जनता उन्हें चोर समझ रही है। नगर आयुक्त बताएं कि कितनी लूट हुई है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने शहर में जलभराव, टूटी सड़कों और पिछले दिनों टेंडर अनियमितता पर पुलिस के नगर निगम मुख्यालय पहुंचने पर पार्षदों की छवि खराब होने का मुद्दा उठाया। कहा कि मंगल भवन और हॉट मिक्स प्लांट समेत अन्य समितियों को खत्म करने जैसे मुद्दे बीते दिनों खूब उछले। इस पर पक्ष-विपक्ष चर्चा चाहता है। महापौर ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि पहले चर्चा फिर सदस्यों का चुनाव होगा।
जलभराव पर महापौर ने कहा कि शहर में नाला सफाई को लेकर मार्च में ही आदेश दिए थे लेकिन पूरी गर्मी बीत गई और सही से नाला सफाई तक नहीं की गई। इससे जनता को जलभराव झेलना पड़ रहा है। नगर आयुक्त ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के साथ टेंडर हुए। स्वास्थ्य व अभियंत्रण विभाग ने मिलकर नाला सफाई का कार्य किया है और वर्तमान में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस तरह नगर आयुक्त से पूछे सवाल
महापौर ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से पूछा कि आपने समितियां किस आधार पर निरस्त कीं। इस पर नगर आयुक्त ने पूछा कि किस समिति की बात हो रही है। नवीन पंडित ने कहा कि हॉट मिक्स प्लांट, मंगल भवन की समितियां कैसे खत्म हुईं। नगर आयुक्त ने कहा कि सदन चुनाव को लेकर है एजेंडे में यह मुद्दा शामिल नहीं है। अभी मेरे पास इससे जुड़े तथ्य नहीं हैं। जल्द रिपोर्ट बनाकर सदन के समक्ष प्रस्तुत कर देंगे। महापौर ने कहा कि आपने समिति भंग की है और आपको नहीं पता। नगर आयुक्त ने कहा कि उन्हें जितना पता है उसके अनुसार मंगल भवन की कमेटी में छह लोग थे। सीएसआर फंड से मंगल भवन बना है अभी कई तथ्य नहीं हैं। अगली बार सदन में रिपोर्ट दे देंगे। पार्षद गोविंद शुक्ला ने कहा कि स्काउट भवन कौन चला रहा उस पर भी कार्रवाई करें। नगर आयुक्त ने जांच कराने की बात कही। कौशिक बाजपेई ने कहा कि अधिकारियों में सेवा से लेकर मेवा तक कौन कितना ले रहा है उनके पास सब सबूत हैं।

बागी पार्षद वेल में घुसे

बैठक में बागी पार्षद कई बार वेल में घुस आए। पार्षद आलोक बाजपेई ने कहा कि भाजपा के मंडल मंत्री को महापौर कार्यालय में चोरी के आरोप में बैठा लिया गया है। यह गलत है। महापौर ने जानकारी लेकर कहा कि स्वरूपनगर थाने की पुलिस ले गई है। उन्हें छोड़ दिया जाएगा। इस पर बागी पार्षद आलोक पांडेय, विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी और हरिस्वरूप तिवारी वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। लक्ष्मी कोरी ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया तो भाजपा पार्षद विद्या वर्मा, वंदना शर्मा की उनसे तीखी नोकझोंक हुई।

इन पार्षदों ने भी रखी बात
अवधेश त्रिपाठी ने सीएम ग्रिड, नीरज बाजपेई ने मेट्रो की कार्यशैली, महेंद्र पांडेय पप्पू ने जलनिगम की टूटी पेयजल लाइन को दुरुस्त करने, गिरीश बाजपेई ने 40 दुकान पर कब्जे का मुद्दा उठाया।

नई कूड़ा कंपनी पर भी उठाए सवाल

पार्षदों ने कूड़ा उठान के लिए रखी जा रही निजी कंपनी को लेकर भी जवाब मांगा। कहा कि जो नई कंपनी आ रही है वह कह रही है कि केवल सड़क से कूड़ा उठाएंगे। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि कंपनी तीन महीने में पूरा टेकओवर ले लेगी। किसी आउटसोर्स कर्मी की नौकरी नहीं जाएगी। पहले कंपनी हमारे कर्मचारी लेगी और फिर जहां बीट खाली होगी, वह खुद भर्ती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें