फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कृष्ण बाली के शानदार खेल से साउथर्न क्लब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अमर क्लब की ओर से आयोजित प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को साउथर्न क्लब ने स्काई क्लब को सात रन से हराया। टीम की जीत में शानदार प्रदर्शन के लिए कृष्ण बाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में साउथर्न क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवर में 93 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से कृष्ण बाली ने 18, शैलेंद्र ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यीशु व माधव गुप्ता ने चार-चार विकेट लिए। वहीं स्काई क्लब की पूरी टीम 21.2 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई। टीम से अनिरुद्ध ने 22 और अमित ने 20 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में आदर्श श्रीवास्तव ने चार, कृष्णा ने तीन और आदित्य ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें