कानपुर। केसीए से संबद्ध फ्रेंड्स यूनियन क्रिकेट क्लब की प्रथम अनिल रावत स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। इसमें सदर्न क्लब ने एमयूसी क्लब को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शुक्लागंज के राहुल सप्रू मैदान पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमयूसी क्लब ने 32 ओवर में सात विकेट पर 198 रन बनाए। टीम से अभिषेक सिंह ने 55, सौरभ झा ने 39 और हार्दिक बिंद ने 33 रन जोड़े। सदर्न क्लब के लिए कृष्णा बाली ने तीन और प्रांजल गुप्ता ने एक विकेट लिया।
इसके बाद 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सदर्न क्लब ने 31.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम से लक्ष्य मिश्रा ने नाबाद 47, रोहित कुमार गुप्ता ने 43 और कृष्णा बाली ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हर्षित शुक्ला ने चार विकेट लिए जबकि चिन्मय गौर को एक सफलता मिली। कृष्णा बाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।