फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साउथ जोन ने नॉर्थ को 47-27 के अंतर से हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 28वीं डीजीक्यूए अंतर-क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को कैंट स्थित डीजीक्यूए मैदान पर साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला गया। रोमांचक के साथ मुकाबला एकतरफा भी रहा। मुकाबले में साउथ जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ जोन को 47-27 अंकों से मात देकर खिताब जीता।
विज्ञापन

शुभारंभ अध्यक्ष एस चक्रवर्ती, सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल तुषार शर्मा व प्रशासनिक अधिकारी एकेएस कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर नॉर्थ जोन के कप्तान अमित ने कोर्ट लेने का फैसला किया। मैच की पहली रेड साउथ जोन की ओर से बीके स्वास्तिक ने की और पहली ही रेड में नॉर्थ जोन के कप्तान अमित को आउट कर टीम को बढ़त दिलाई। नॉर्थ जोन की ओर से आजब को रेड के प्रयास में सफलता नहीं मिली। साउथ जोन के अजय आर्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक ही रेड में नॉर्थ जोन के तीन खिलाड़ियों को आउट कर तीन अंकों के साथ बोनस हासिल किया।
साउथ जोन के आक्रामक और संतुलित खेल के दम पर टीम ने पहले हाफ में 27-8 अंकों की मजबूत बढ़त बना ली। दूसरे हाफ की शुरुआत में नॉर्थ जोन के कप्तान अमित ने रेड में दो खिलाड़ियों को आउट किया। साउथ जोन के अजय आर्या और बीके स्वास्तिक ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा। अंत में साउथ जोन ने मुकाबला 47-27 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विजेता टीम के अमित आर्या को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट रेडर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें