फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकेगा उत्तर, दक्षिण को और अफसर

Fri, 19 Feb 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के उत्तर और दक्षिण दोनों ही क्षेत्रों में विकास के पहिये ने तेजी पकड़ ली है। मेट्रो रेल का पहला डिपो शहर में पालीटेक्निक की 40 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा, इसके लिए जल्द ही पालीटेक्निक और एलएमआरसी की संयुक्त टीम निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एसपी साउथ की तैनाती के कुछ दिन बाद ही अब एडीएम और अपर नगर आयुक्त की तैनाती की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी, साथ ही आम जन को भी राहत मिलेगी

पालीटेक्निक की जमीन पर मेट्रो का डिपो
शहर में मेट्रो रेल का पहला डिपो पालीटेक्निक की 40 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। शेष 10 एकड़ जमीन पर नया पालीटेक्निक भवन बनेगा। इसके लिए शासन एक-दो दिन में पालीटेक्निक और एलएमआरसी की संयुक्त टीम गठित करेगा। यह टीम अगले हफ्ते मौका मुआयना करने के बाद काम की तैयारियों को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन


यह फैसला गुरुवार को प्रमुख सचिव (आवास) की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बैठक में लिया गया। अगले महीने मेट्रो रेल का शिलान्यास करने की तैयारी की जा रही है। शहर में मेट्रो रेल के पहले चरण के कार्यों की तैयारियों के संबंध में लखनऊ में गुरुवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में बैठक होनी थी, पर उनके स्थान पर प्रमुख सचिव (आवास) सदाकांत ने बैठक की।

 प्रमुख सचिव ने बताया कि कानपुर में मेट्रो रेल संचालन के प्रस्ताव की स्वीकृति संबंधी कैबिनेट के मिनिट्स जल्द ही जारी हो जाएंगे। बताया गया कि पहले चरण में जीटी रोड पर आईआईटी से रावतपुर स्टेशन तक एलीवेटेड फ्लाईओवर बनाकर मेट्रो रेल चलाई जाएगी। मेट्रो का डिपो पालीटेक्निक में बनाया जाएगा।

डिपो में वर्कशाप, वाशिंग लाइन आदि भी रहेंगे। तय हुआ कि पालीटेक्निक की 50 एकड़ जमीन में से 40 एकड़ में डिपो बनाया जाएगा। शेष जमीन पर बहुमंजिला पालीटेक्निक भवन बनेगा। संबंधित अफसरों से कहा गया कि वे विभागवार क्लास, लैब, सेमिनार हाल, लाइब्रेरी सहित अन्य जरूरतों के हिसाब से प्रस्ताव जल्द से जल्द बनाकर दें, ताकि उसमें यदि कुछ संशोधन की जरूरत पड़े तो किया जा सके।

साउथ में बैठेंगे एडीएम, अपर नगर आयुक्त
कानपुर दक्षिण की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए अब एडीएम और अपर नगर आयुक्त की तैनाती की जाएगी। इसका प्रस्ताव मंडलायुक्त मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने गुरुवार को शासन को भेज दिया है। मंडलायुक्त ने जल संस्थान, नगर निगम और केडीए सहित तमाम सरकारी विभागों का दफ्तर खुलवाने का भरोसा दिलाया है।

इस सिलसिले में एक कमेटी गठित करके पूरी रिपोर्ट भी तलब की है। फिलहाल विभागीय अधिकारी सप्ताह में कुछ दिन साउथ में बैठें, इसकी व्यवस्था भी की जा रही है। साउथ की बढ़ती आबादी और समस्याओं को देखते हुए एसपी साउथ की तैनाती के कुछ दिन बाद ही मंडलायुक्त ने एडीएम और अपर नगर आयुक्त की तैनाती की पहल कर दी है।

साथ ही एसीएम-1 योगेंद्र कुमार, जोनल अधिकारी-6 अतुल कृष्ण सिंह, मुख्य नगर नियोजक केडीए शिवपुरी और समन्वयक नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी। कमेटी समस्याओं का अध्ययन करेगी, फिर समाधान की रिपोर्ट बनाकर देगी। इस पर कार्रवाई भी होगी।

मंडलायुक्त ने बताया कि गोविंद नगर, किदवई नगर, बर्रा, रतन लाल नगर और नौबस्ता से शहर आना कठिन है। जीटी रोड और रेलवे लाइनों की वजह से जगह-जगह जाम भी लगता है। आबादी बढ़ी है लेकिन संसाधनों का अभाव है। अब इस अभाव को दूर किया जाएगा। सरकारी दफ्तर कहां खोलंे या फिर स्थापित करें, इसका ब्योरा भी कमेटी देगी। यदि शासन से अनुमति मिलती है तो अधिकारियोें की तैनाती की जाएगी।

किदवईनगर में खुला एसपी साउथ का दफ्तर
प्रतीक्षित एसपी साउथ अतुल श्रीवास्तव का दफ्तर किदवईनगर चौराहे पर खुल गया। एसपी यहां रोजाना सुबह साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक फरियादें सुनेंगे। गुरुवार को उन्होंने शिकायतें सुनी भीं। हालांकि जानकारी न होने पर तीन-चार मामलों में ही लोग पहुंचे।

बुधवार को गोविंदनगर में भाजपा नेता अजीत छाबड़ा के परिवार से हुई मारपीट के मामले में भी लोगों ने मुलाकात की। आरोप लगाया कि पुलिस हमलावरों को बचा रही है। साउथ का कंट्रोल रूम भी यहीं बनाया जाएगा, जिसमें तेज तर्रार दरोगाओं और सिपाहियों की तैनाती की जाएगी।

नई मुर्गा मार्केट में 79 अस्थायी दुकानें आवंटित
केडीए ने गुरुवार को लाटरी से नई मुर्गा मार्केट (एकता मार्केट) में 79 अस्थायी दुकानें आवंटित कीं। केडीए अफसरों ने बताया कि 19 फरवरी को मौके पर चिह्नित करने के साथ ही दुकानों का कब्जा देने का कार्य शुरू हो जाएगा।
मोतीझील स्थित म्यूजिकल फाउंटेन के बगल में स्थित पार्किंग स्थल पर लाटरी की गई।

दुकानदारों ने ही लाटरी निकाली। इस मौके पर मुर्गा मार्केट के लगभग सभी दुकानदार मौजूद रहे। केडीए के जनसंपर्क अधिकारी अनंत सफरीवाल के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में 79 अस्थायी दुकानों का आवंटन कर दिया गया है।

लाटरी कमेटी में एसीएम योगेंद्र कुमार, राजेंद्र त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अमरपाल सिंह, केडीए अधीक्षण अभियंता सरवत अली, अधिशासी अभियंता मनोज मिश्रा, उप सचिव सोमकमल सीताराम, मयंक यादव, राकेश यादव, सीओ स्वरूप नगर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें