फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राजस्थान के जल्लाद को कानपुर नसनिया के सोनू ने किया चित

Thu, 04 Sep 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
अखाड़े में जोर आजमाइश करते पुरुष पहलवान। संवाद
विज्ञापन
रूरा। काशीपुर हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में बुधवार को हुए दंगल के मुकाबले में कानपुर नसनिया के सोनू पहलवान ने राजस्थान के जल्लाद सिंह को पटकनी देकर चित कर दिया। विजेता को 51 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

काशीपुर के दो दिवसीय दंगल में बुधवार को बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा व रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने गुजरात, हरियाणा, पंजाब, असम, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी से आए पहलवानों से परिचय लिया। इसके बाद सभी पहलवानों का आपस में एक दूसरे से हाथ मिलवाया। आयोजक हेमू सिंह ने बताया कि सभी पहलवानों ने अखाड़े में दम दिखाया।
असम के सुरेंद्र पहलवान ने अपने दांव पेंच दिखाते हुए दिल्ली के राधे पहलवान को चारों खाने चित कर दिया। वहीं महिला पहलवानों ने भी आपस में जोर आजमाइश की। दिल्ली की सरिता व हरियाणा की खुशी पाल के बीच हुए मुकाबले में खुशी ने बाजी मारी। यहां राजपुर चेयरमैन अंशु त्रिपाठी, नीखिल सिंह, साकेत पाल, राजन शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें