डेमो पिक
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। सोनू का कुछ सुराग नहीं लगा। इसी बीच 21 मई 2018 को कमासिन थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास धोबियन हार में किसी महिला का अधजला शव मिला। पुलिस की सूचना पर सोनू के पिता ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी सोनू के रूप में की और कमासिन थाने में सोनू के पति कमलेश कुमार, ससुर राजकुमार, सास मन्नी देवी, देवर कमल कुमार और ननद नीलम पर दहेज उत्पीडन और दहेज हत्या के अंतर्गत धारा 304-बी, 498-ए, 201 आईपीसी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पति और ससुर को जेल भेज दिया। वह लगभग एक पखवारे जेल में रहकर जमानत पर छूटे।