फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माता-पिता के साथ सफर कर रहा बेटा ट्रेन से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। औरैया से पनकी में शादी समारोह में माता-पिता के साथ शामिल होने आ रहा किशोर रविवार शाम ट्रेन से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


किसी तरह परिजन स्टेशन पर उतरे और पुलिस को सूचना दी। औरैया के थाना फफूंद के ग्राम दीदारपुर निवासी गोविंद सिंह का बेटा आकाश (17) हाईस्कूल का छात्र था। पिता के अनुसार रविवार को पनकी में स्थित एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह पत्नी और बेटे के साथ ट्रेन से कानपुर आ रहे थे।


मैथा और सुनवरसा के बीच पहुंचे ही थे कि बेटा ट्रेन के गेट के आसपास चला गया। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। वहां खड़े अन्य यात्रियों ने दंपती को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आकाश के दो छोटे भाई विकास और अरुण है। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें