फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'प्रापर्टी मेरे हवाले करो और आराम से मर जाओ...', कैंसर पीड़ित पिता के साथ बेरहम बेटे ने पार की सभी हदें

Mon, 07 Apr 2025 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने कैंसर पीड़ित पिता से कहा कि प्रापर्टी मेरे हवाले करो और आराम से मर जाओ। इस पर पीड़ित पिता ने बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कोहना में प्रॉपर्टी को लेकर एक बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को प्रताड़ित करने के लिए सारी हदें पार कर दीं। बेटे ने पिता को धमकी दी कि प्रॉपर्टी मेरे हवाले करो और आराम से मर जाओ। पीड़ित ने मामले में बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तिलकनगर निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता ट्रांसपोर्टर हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। सुभाष के मुताबिक, छोटा बेटा आशीष उनके घर व ट्रांसपोर्टनगर स्थित उनके ऑफिस के मूल दस्तावेज अपने लोन व उधार को चुकता करने के लिए मांग रहा था। 

मना करने पर 23 मार्च की देर शाम वह कमरे में घुस गया। गिरेबान पकड़ गाली गलौज शुरू कर दी। धमकी देते हुए कहा कि कितनी बार कहा है कि प्रापर्टी मेरे हवाले करके चुपचाप आराम से मर जाओ लेकिन समझ में नहीं आ रहा है। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोहना अवधेश कुमार ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद है। पिता ने पुत्र समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
Trending Videos

काले कोट वाले असलहों के साथ पहुंच गए
सुभाष के मुताबिक 25 मार्च को दोपहर लगभग एक बजे वो घर पर अकेले थे। इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी से आधा दर्जन लोग उनके घर में घुस आए। गाड़ी से आए लोगों ने काला कोट सफेद शर्ट पहनी हुई थी। उनके हाथों में रायफल बंदूकें थी। 

 
विज्ञापन

घर में आकर आरोपी गाली गलौज करने लगे। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सुभाष से कहा कि तुम्हारे मकान पर कब्जा कर लेंगे। इसके बाद आरोपियों ने सुभाष को धमकाया और कुछ जरुरी दस्तावेज व फाइल उनके यहां से जबरदस्ती ले गए।

यह भी पढ़ें: UP: 'मानव के माता-पिता को शेयर करती थी हर बात...', टीसीएस मैनेजर सुसाइड केस में पत्नी निकिता का बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें