फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बेटे की चाह पूरी नहीं हुई तो पत्नी को दिया तलाक, पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Sep 2020 01:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
औरैया जिले में बेटे की चाहत पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को तलाक दे दिया। अयाना थाने में रविवार को तीन तलाक के इस मामले में पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा खानपुर निवासी सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जुलाई 2016 को सेंगनपुर थाना अयाना निवासी अफजाल के साथ हुई थी। वह पिछले नौ महीने से पति के साथ बकेवर, इटावा में किराए के मकान में रह रही थी।

सोनी ने बताया कि उसकी दो बेटियां है, जिसमें एक डेढ़ साल व दूसरी दो माह की है।  आरोप है कि पति छोटी बेटी की छठी करने की बात कहकर 15 दिन पहले उसको ससुराल ले आए। ससुराल पहुंचने पर पति, ससुर इकराम, सास नसरीन, देवर उमर अयाब, ननद सोहालिया उसे पुत्र पैदा न होने का ताना देने लगे।
विज्ञापन


26 सितंबर को बेटे की चाहत पूरी न कर पाने के चलते पति ने उसे तलाक, तलाक, तलाक कहा और फिर घर से निकाल दिया। साथ ही दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से वह दोनों बेटियों के साथ मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें