फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान-मजदूर बचाओ दिवस के रुप में कांग्रेसी मनाएंगे गाधी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को जेसीज चौराहे के पास स्थित कृष्णा धाम गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इसमें जिला कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा, पीसीसी सदस्य, यूथ, सेवादल और सभी फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में किसान विरोधी बिल को लेकर होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी बिल पास कर हरित क्रांति को विफल बनाने की साजिश की जा रही है। किसानों एवं कृषि मजदूरों द्वारा बिल का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी यह सरकार अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगी।
प्रदेश सचिव ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती को किसान-मजदूर बचाओ दिवस के रुप में मनाते हुए कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्तूबर को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन लखनऊ में होगा। 31 अक्तूबर को इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर किसानों, मजदूरों, आढ़तियों से समर्थन जुटाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान के बाद महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि 28 सितंबर को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन होगा। इसमें बड़ी संख्या कांग्रेसी हिस्सा लेंगे। उन्होंने जिले में होने वाले प्रदर्शन में कांग्रेसियों हिस्सा लेने की अपील की। बैठक में रामू पेंटर, ओमकार अग्निहोत्री, अनिल सेंगर, प्रवीण गुप्ता, सिपाही लाल निषाद समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें