फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के बेटे ने लगाई समाजवादी पार्टी की टोपी, मचा हल्ला

Sat, 12 Jan 2019 08:49 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन के बगल में बैठे सुशील दीक्षित (सफेद शर्ट व हाफ जैकेट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में समाजवादी पार्टी का एक कार्यक्रम देखते ही देखते चर्चा में आ गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के बेटे ने समाजवादी पार्टी का मंच साझा किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के बेटे को समाजवादी पार्टी की टोपी में देखकर लोग अचरज में पड़ गए। राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सुगबुगाहट तो यहां तक शुरू हो गई कि सुशील दीक्षित समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा से भगवंतनगर सीट से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित के छोटे बेटे सुशील दीक्षित के सपा का कार्यक्रम में पहुंचकर मंच साझा करना और समाजवादी टोपी लगाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना गया। फोटो वायरल होने पर सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्टियों के सुशील दीक्षित के सपा में जाने सुगबुगाहट शुरू हो गई। सुशील दीक्षित ने सपा के कार्यक्रम में जाने की बात कही लेकिन सपा में शामिल होने के सवाल को नकार दिया।
विज्ञापन

 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें