कानपुर के बर्रा में बुधवार देर रात पूर्व पार्षद के बेटे ने दरोगा को थाने में भीतर तमाचा जड़ दिया। बीच बचाव करने पहुंचे चौकी इंचार्ज से धक्का मुक्की कर अभद्रता की। मामले में चौकी इंचार्ज ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यादव मार्केट चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बर्रा विश्वबैंक निवासी सुमित कुमार शर्मा, अंकित उपाध्याय, रोहित बाजपेई सहित सात-आठ लोेग बुधवार देर रात बर्रा थाने पहुंचे। इन लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके के पूर्व पार्षद रानू बाजपेई के बेटे ऋषभ, प्रमोद शंखवार, कुलदीप और संदीप ने साथियों संग मिलकर मारपीट की।