छात्र ने बनाया यूएसबी से चार्ज होने वाला लेजर प्वाइंटर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जयनारायण स्कूल के 11वीं के छात्र शिवा पटेल ने यूएसबी से चार्ज होने वाला लेजर प्वाइंटर बनाया है। यूएसबी से कनेक्ट होने के कारण ये प्वाइंटर बैटरी वाले प्वाइंटरों से अधिक समय तक चलेगा।
स्टार्टअप से प्रभावित शिवा पटेल ने यूएसबी कनेक्ट लेजर प्वाइंटर मात्र एक दिन में ही बनाया। इसका डेमो भी बुधवार को आईआईटी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। यहां पर मौजूद स्टेम रोबो कंपनी, नोएडा के निदेशक अनुराग गुप्ता को यह आइडिया बेहद पसंद आया।