एक बेटे अपनी मां को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला और बाद में यह कहा कि उससे अपनी मां का दर्द देखा नहीं जा रहा था इसलिए उसने ऐसा किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में बेटे धर्मराज ने बुधवार की सुबह वृद्ध मां बोधनी देवी (75) की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। छोटे भाई की इस करतूत को देख जगतभान दंग रह गया। उसने पुलिस तुरंत घटना की जानकारी दी।
जगतभान ने पुलिस को बताया धर्मराज जुए और शराब का लती है। उसकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी कमलेश कुमारी 15 साल पहले ही बच्चों के साथ मायके मदरियापुर गांव चली गई थी। मां बोधनी देवी जगतभान के साथ रहती थी। दूसरे घर में धर्मराज रहता है। वृद्धा बुधवार की सुबह घर के बाहर नहा रही थी। अचानक धर्मराज डंडा लेकर पहुंचा। उसने मां के सिर में डंडे से ताबड़तोड़ कई वार किए।