पिता ने बाइक देने से किया था मना
इस शादी में शामिल होने के लिए नागेश से पिता से बाइक मांगी। नागेश के शराब लती होने के कारण पिता ने बाइक देने मना कर दिया। इस पर खुन्नस खाकर गुरुवार की तड़के अचानक नागेश ने परमलाल से मारपीट की। इसके बाद ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य
सूचना पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्र मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद परिजनों से पूछताछ की। वहीं, फोरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी को नंबर सर्विलांस पर लगाया
एएसपी ने बताया कि परिजनों ने नागेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या के बाद वो फरार हो गया है। उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। अभी परिजनों से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।