फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मोबाइल में कैद की कर्नल की हैवानियत, मां को बचाने का प्रयास करने पर मारा था थप्पड़

Tue, 15 Dec 2020 10:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
कानपुर में अपने व्यापारी दोस्त की रूसी पत्नी से दुष्कर्म करने वाले कर्नल ने सारी हदें पार कर दी थीं। पीड़िता का नौ साल का बेटा वारदात के वक्त मौके पर पहुंच गया था। कर्नल की उसके सामने ही मां की आबरू लूट ली। इस दौरान बेटे ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल से वीडियो बनाकर कैद कर लिया था।
विज्ञापन


यही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कर्नल के खिलाफ सबसे पुख्ता साक्ष्य साबित होगा। सीओडी में तैनात कर्नल नीरज गहलोत ने दस दिसंबर को लखनऊ निवासी अपने दोस्त को सरकारी आवास पर डिनर पर बुलाया था। व्यापारी अपनी रूसी पत्नी व बेटे के साथ पहुंचा था। सीओ कैंट निखिल पाठक ने बताया कि कर्नल ने ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दंपति को पिला दिया था।

बेटा पूरी तरह से होश में था। कर्नल महिला को बेडरूम में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। तभी, बेटा भी पहुंच गया। मां को बचाने का प्रयास करने पर कर्नल ने उसको थप्पड़ मारकर भगा दिया। महिला को धमकी दी कि अगर उसने कुछ इधर उधर कहा तो बेटे को मार देगा। इससे वह और दहशत में आ गई थी। इस दौरान महिला के बेटे ने फोन से कर्नल की बर्बरता और हैवानियत मोबाइल कैमरे से कैद कर ली थी। सीओ ने बताया कि आरोपी कर्नल के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। उसका बचना संभव नहीं है। वह जल्द सलाखों के पीछे होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरोपी कर्नल नीरज गहलोत - फोटो : amar ujala
पीड़िता का बेटा भी बनेगा गवाह 
दुष्कर्म की वारदात में पीड़िता के बयान बेहद अहम होते हैं। पीड़िता ने एफआईआर में जो भी आरोप लगाए हैं, उस पर वह कायम है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी में उनके पति और बेटा हैं। पुलिस दोनों को गवाह बनाएगी। बेटे ने पूरी घटना देखी है। इसलिए सबसे बड़ा गवाह वही होगा। 

गंदी नजरों से देखता था कर्नल
पुलिस के मुताबिक कर्नल नीरज उनके पति का दोस्त था। इसलिए शुरू से ही उनका एक दूसरे के घर आना जाना था। कई बार साथ में डिनर किया और पार्टी में शामिल हुए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कर्नल की उस पर काफी दिनों से गंदी नजर थी। वो छेड़खानी भी कर चुका था। पीड़िता का कहना है उसको यह नहीं पता था कि कर्नल इतना गिर जाएगा। 

पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें