फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मौसा के साथ मिल मां को उतारा था मौत के घाट, गंगा नहर मेंं मिली थी लाश, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 29 Mar 2020 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के बिल्हौर स्थित कुरेह गांव में 22 फरवरी से लापता महिला की हत्याकर शव गंग नहर में फेंके जाने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। महिला की हत्या में कोई और नहीं बल्कि उसके ही छोटे बेटे ने अपने मौसा के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पुत्र और बहनोई को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। घटना को लेकर पारिवारिक विवाद की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस के मुताबिक, रामजीत और भैयालाल ने घटना को कबूल भी किया है। दोनों से  पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।  

ककवन थानाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा ने बताया कि 22 फरवरी को कुरेह गांव निवासी शिवकुमारी (50) पत्नी सोबरन लापता हो गई थीं। शिवकुमारी के बड़े पुत्र दुर्गेश कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पनकी थाना अंतर्गत निचली गंग नहर में महिला के शव मिलने की सूचना पर पहुंचे पुत्र दुर्गेश और पति सोबरन ने शिनाख्त शिवकुमारी के रूप में की थी।
विज्ञापन


बताया कि रामजीत ने मौसा भैयालाल निवासी गुलरहा के साथ मिलकर शिवकुमारी की धारदार हथियारों से हत्या की फिर निचली गंग नहर में फेंक दिया।  पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि पिता सोबरन की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पिछले वर्ष परिवार में एक विवाह को लेकर छोटा भाई रामजीत और मौसा भैयालाल की उससे व मां शिवकुमारी से कहासुनी हो गई थी। तभी से दोनों षड्यंत्र रच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें